फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला न होने पर भी विद्यार्थी सीख सकेंगे विज्ञान प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई साइंस किट से छात्रों में बढ़ेगी विज्ञान में रुचि
विज्ञापन


विज्ञान के प्रति लगाव और समझ पैदा करने के गुर सिखाए जा रहे
राजकीय स्कूलों के विज्ञान प्रवक्ताओं को खास ट्रेनिंग दी जा रही

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों में प्रयोगशाला की जगह नई साइंस किट के सहयोग से विद्यार्थियों में विज्ञान में रुचि बढ़ाने को सरकार प्रयासरत है। इसके लिए सभी राजकीय स्कूलों के विज्ञान प्रवक्ताओं को खास ट्रेनिंग दी जा रही है। विज्ञान प्रवक्ताओं को हर दिन विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति लगाव और समझ पैदा करने के नए गुर सिखाए जा रहे हैं। इससे वैज्ञानिक और व्यवहारिक शिक्षा पर बल दिया जा रहा है।
जिला स्तर पर इस ट्रेनिंग सेशन का तीसरा चरण जारी है। जिला विज्ञान प्रवक्ता अजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार तक दो चरण में ट्रेनिंग आयोजन है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद खंड के 80 विज्ञान प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला विज्ञान प्रवक्ता अजय शर्मा ने बताया कि जिले के तकरीबन हर अपग्रेड हो चुके राजकीय स्कूलों में साइंस किट पहुंचाई जा चुकी है। साइंस किट की सहायता से वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने में विद्यार्थियों को सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान की तर्ज पर तार्किक सोच पैदा करना है। स्कूली शिक्षा में बेहतरी हो सके, इसके लिए स्कूल प्रवक्ताओं के लिए भी ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रवक्ताओं में भी नई चीजें सीखने और लागू करने के लिए लगन बढ़ाए जाने का प्रयास है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षा सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विज्ञान विषय ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए जिला विज्ञान प्रवक्ता अजय शर्मा विद्यालय प्रवक्ताओं के लिए लगातार तीसरे चरण की ट्रेनिंग का आयोजन करा रहे हैं।
-सतेंद्र कौर, जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें