फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्ट्री क्रिकेट क्लब का मैदान बचाने को एकजुट होंगे क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विक्ट्री क्रिकेट क्लब का मैदान बचाने को एकजुट होंगे क्रिकेटर
-स्कूल प्रबंधन ने मैदान में पौधरोपण के लिए खोद दिए गड्ढे, 31 साल से खेल रहे थे इस मैदान पर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सबसे पुराने विक्ट्री क्रिकेट क्लब का खेल मैदान बचाने के लिए बुधवार को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एकजुट होकर विधायक-मंत्री से गुहार लगाएंगे। क्लब की ओर से पिछले 31 साल से इस्तेमाल किए जा रहे मैदान पर संबंधित स्कूल प्रबंधन ने पौधरोपण के लिए गड्ढे खोद दिए हैं।
विक्ट्री क्रिकेट क्लब की स्थापना 1987 में हुई थी। क्लब तब से एनआईटी तीन स्थित राजकीय स्कूल के मैदान में क्रिकेट ग्राउंड बना कर उसमें खेल रहा है। उस समय क्लब का मुख्य संरक्षक स्कूल के प्ऱिसिपल केएल मक्कड़ को बनाया गया था। इस मैदान से सीख कर अजय रत्रा जैसे अंतरराष्ट्रीय विकेटकीपर/बल्लेबाज रणजी खिलाड़ी संजय भाटिया, जूनियर इंडिया टीम में पंकज ठाकुर, नवीन नेगी, मनविंदर बींसला, धर्मेंद्र फागना ने देश विदेश में शहर का नाम रौशन किया है।
विज्ञापन


क्रिकेट को बढ़ावा देने वाले सबसे पुराने विक्ट्री क्लब को जानबूझ कर स्कूल प्रबंधन परेशान कर रहा है। क्लब ने स्कूल की चारदीवारी और कमरे बनवाने में भी योगदान दिया है। इसकी शिकायत अब विधायक और डीसी से की जाएगी। पौधे हमेशा मैदान के साइड में लगाए जाते है। जबकि मैदान के बीच में जानबूझ कर गड्ढे खोदे गए हैं।
महेंद्र भाटिया, सदस्य, विक्ट्री क्लब

इस क्लब ने देश को कई नेशनल क्रिकेटर दिए हैं। इससे पहले क्लब के खिलाड़ियों को परेशान करने के लिए उनका सामान बाहर फेंक दिया गया था। इस मामले में प्रशासन को भी दखल देना चाहिए। ताकि खिलाडिय़ों के लिए ग्राउंड बच सके।
विज्ञापन

संजय भाटिया, पूर्व रणजी खिलाड़ी

स्कूल और क्रिकेट क्लब के बीच में चल रहे विवाद को लेकर पहले भी शिकायत मिली थी। स्कूल प्रबंधन से पूछा जाएगा कि उन्हें संडे मैच आयोजित होने से क्या परेशानी हो रही है। इसके बाद कोई एक्शन लिया जाएगा।
सतेंद्र कौर, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें