फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : कोरोना संक्रमित 80 मरीजों की पुष्टि, 53 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 80 नए कोरोना मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई। नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 940 पहुंच गई है। इसमें 40 लोग ऐसे है जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले। उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही 53 मरीजों को छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि मंगलवार को 53 लोग कोरोना के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 307 हो गई है। वहीं, 80 नए केस आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 940 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को नए केस जवाहर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, नगला एंक्लेव, एसजीएम नगर, फ्रेंडस कॉलोनी, भारत कॉलोनी, एसी नगर, ओल्ड फरीदाबाद, एनआइटी और बल्लभगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं।
जिले में फिलहाल 365 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि 254 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 15508 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 13533 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 1023 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अभी तक 14146 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनमें से 5520 लोग अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं। फिलहाल 9552 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें