फरीदाबाद। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के कुल 8 मामले सामने आए हैं। अब शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। मंगलवार तक यह आंकड़ा 26 था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को सेक्टर-16 से 41 वर्षीय महिला, सैनिक काॅलोनी से 32 वर्षीय महिला, आईपी काॅलोनी से 35 वर्षीय पुरुष, सेक्टर- 7 से 23 वर्षीय महिला और गांव लड़ौली से 49 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीजों की कुछ दिन से तबीयत खराब थी। जिसके बाद उन्होंने निजी अस्पताल जाकर कोरोना टेस्ट कराया। जहां पांचों मरीज संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा हुआ है। बीके अस्पताल के उप सिविल सर्जन डॉ. राम भगत ने बताया कि जितने भी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनकी जानकारी ऑनलाइन डाल दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 5 मामले ही सामने आए हैं। संवाद