सोमनाथ पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। अनगिनत आक्रमणों और विध्वंसों के बावजूद सोमनाथ का पुनर्निर्माण यह संदेश देता है कि भारत की संस्कृति, श्रद्धा और सनातन चेतना को कभी पराजित नहीं किया जा सकता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत “विकास भी और विरासत भी” के संकल्प के साथ विश्व पटल पर अपना परचम लहरा रहा है। भारत की सांस्कृतिक चेतना आज सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रही है।