फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 7.32 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी एक युवक से सात लाख 32 हजार 710 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर पीड़ित को ठगी का शिकार बनाया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी गुरमीत सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उन्होंने अगस्त 2024 में सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था। उसमें छूट पर शेयर दिलाने के बारे में बताया गया था। उस विज्ञापन के साथ दिए लिंक पर क्लिक करके एक व्हाट्सएप ग्रुप में पीड़ित जुड़ गया। उसके बाद आरोपियों ने एक वेबसाइट पर खाता खोल कर निवेश करने को कहा तो सात लाख 32 हजार 710 रुपये निवेश कर दिए। जो कुछ समय बाद बढ़कर 22 लाख 85 हजार 749 रुपये दिखने लगे। जब पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने एक लाख 69 हजार टैक्स भरने को कहा तो पीड़ित को साथ में ठगी होने का अहसास हुआ। उसके बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई। उस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें