फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यूके वाला दोस्त बनकर गिफ्ट भेजने के बहाने 7.25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- जालसाजों ने जिले के 5 लोगों से ठगे 9.88 लाख रुपये, अन्य लोगों से भी अलग-अलग बहाने से की गई ठगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर जालसाजों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 5 लोगों से 9.88 लाख रुपये ठग लिए। ठगी की वारदात 2 महिलाओं के साथ भी हुई। जालसाजों ने यूके वाला दोस्त बनकर महिला को गिफ्ट भेजने, परिचित बनकर, क्रेडिट कार्ड अप्रूव कराने समेत अन्य बहाने से ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-23 निवासी युवक ने बताया कि 1 दिसंबर को उनकी मां के पास कॉल कर आरोपी ने खुद को यूके से बताया और दोस्ती करने की बात कही। आरोपी ने कहा कि वह उनको मोबाइल व महंगा सामान गिफ्ट के तौर पर भेज रहा है। 10 जनवरी को आरोपी ने बताया कि सामान भेज दिया है। उस पर कुछ टैक्स लगेगा, जो महिला को पेमेंट करना है। बाद में महिला को व्हाट्सएप पर कॉल आई और टैक्स के तौर पर पहले 18 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में कस्टम, सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने अलग-अलग बहाने से 7,25,100 रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब न सामान मिला और न ही रुपये वापस मिले तो ठगी का अहसास हुआ। दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को दी में शिकायत बल्लभगढ़ निवासी निजी कंपनी कर्मचारी मन्नु ने बताया कि 3 फरवरी को उनके बैंक खाते से ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। आरोप है कि 42,200 रुपये खाते से कटे। उन्हें पता नहीं है कि ये ट्रांजेक्शन कैसे हुई। तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-2 निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। 17 फरवरी को आरोपी ने बैंककर्मी बनकर बात की और केवाईसी के नाम पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर मोबाइल की स्क्रीन शेयर करा ली। बाद में उनके क्रेडिट कार्ड से 93,918 रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-15ए निवासी महिला ने बताया कि1 फरवरी को ठगों ने ससुर के नाम का हवाला देकर 27 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में पता चला कि ससुर के परिचित ने तो कॉल की ही नहीं थी। पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-88 निवासी बलजीत ने बताया कि 6 फरवरी को ठग ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर रिश्तेदार बनकर बात की और 1 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें