फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग हृदय रोगियों के लिए काम की खबर: 72 वर्षीय महिला का बिना ओपन हार्ट सर्जरी बदला हृदय वाल्व, लगे 50 मिनट

Thu, 28 May 2026 03:47 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

एक निजी अस्पताल में 72 वर्षीय महिला का टीएवीआर से नया हृदय वाल्व प्रत्यारोपित हुआ। गंभीर हृदय विफलता से पीड़ित महिला का हृदय 20 फीसदी काम कर रहा था, अब 55 फीसदी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक निजी अस्पताल में 72 वर्षीय महिला मरीज का ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) कर नया हृदय वाल्व सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया। डॉक्टरों के अनुसार मरीज गंभीर हार्ट फेल्योर की स्थिति में अस्पताल पहुंची थीं और उनका हृदय केवल 20 प्रतिशत तक काम कर रहा था। जांच में एओर्टिक वाल्व के अत्यधिक संकुचित होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

परिजनों ने कई जगह ओपन हार्ट सर्जरी के लिए सलाह ली, लेकिन अधिक जोखिम के कारण सर्जरी से इनकार कर दिया गया। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने टीएवीआर प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया। करीब 50 मिनट चली इस जटिल प्रक्रिया में बिना बेहोश किए नया वाल्व प्रत्यारोपित किया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि टीएवीआर एक न्यूनतम इनवेसिव तकनीक है, जिसमें कैथेटर के जरिये नया वाल्व हृदय तक पहुंचाया जाता है। उपचार के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ है और हृदय की कार्यक्षमता बढ़कर 55 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें