संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दयाल नगर ग्रीन फील्ड स्थित शिव मंदिर में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सेक्टर-8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र की ओर से किया गया। शिविर में कुल 72 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर में बीपी, शुगर और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। चिकित्सकों की ओर से लोगों की आंखों की जांच भी की गई। जांच के दौरान कई लोगों को आंखों से संबंधित कमियों की जानकारी मिली। जरूरतमंद लोगों को नजदीक के चश्मे और दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर हेमंत, ऋतु सहित अन्य मौजूद रहे।