फरीदाबाद। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी कारगर साबित हो रही है। अब तक जिला के करीब 72 लोगों ने कोरोना से ठीक होकर अपना प्लाज्मा डोनेट किया है, जिससे अन्य मरीजों का इलाज किया गया और वे सभी लोग ठीक होकर आएं हैं। शुक्रवार को जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने लघु सचिवालय के प्रांगण में लगाए गए प्लाज्मा डोनेशन कैंप का शुभारंभ किया।