फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूग्राम सहित अन्य सात जिलों के राजकीय स्कूल विद्यार्थी पढ़ने-लिखने में योग्य साबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद का दो में से एक खंड ही ‘सक्षम’, दूसरा चूका
विज्ञापन


फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों के माध्यमिक स्तर की विद्यार्थियों की योग्यता परखने के लिए आयोजित सक्षम परीक्षा में प्रदेश के आठ जिले खरे साबित हुए हैं। इसमें फरीदाबाद के दोनों खंडों में से एक ही पास हो सका है। बृहस्पतिवार को सक्षम परीक्षा के सातवें राउंड का परिणाम घोषित किया गया। इससे प्रदेश सरकार का 80 फीसदी राजकीय विद्यार्थियों को सक्षम करने का लक्ष्य लगभग पूरा हो गया है। सक्षम परीक्षा परिणाम के साथ प्रदेश के 79 फीसदी विद्यार्थी सक्षम साबित हो चुके हैं। अब शेष 13 जिलों के 25 खंडों में सक्षम परीक्षा का आयोजन अगले वर्ष किया जा सकेगा।
प्रदेश के 22 जिलों के राजकीय स्कूलों में पढ़ रहे नौनिहालों की योग्यता साबित करने के लिए राज्य सरकार ने सक्षम घोषणा के तहत सक्षम परीक्षा की शुरुआत की थी। इसमें सबसे पहले झज्जर जिले के पांचों खंड राउंड 6 की परीक्षा में पास हुए थे। वहीं, बीते वर्ष दिसंबर में हुई 7वें राउंड की परीक्षा में गुरुग्राम सहित अन्य सात जिले महेंद्रगढ़, पानीपत, चरखी दादरी, करनाल, सिरसा, रेवाड़ी व सोनीपत भी पास होकर सक्षम हुए हैं। अब प्रदेश के कुल 22 जिलों में से 9 जिले पूरी तरह सक्षम हैं।
विज्ञापन

सक्षम परीक्षा के तहत राजकीय स्कूलों की कक्षा 3, 5 व 7 के विद्यार्थियों का हिंदी व गणित विषय का ज्ञान साबित करते हैं। आयोजित परीक्षा में करीब 80 फीसदी विद्यार्थियों को 60 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य था।
विज्ञापन

फरीदाबाद सहित पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, जींद, पलवल, भिवानी, फतेबाहाद, कुरुक्षेत्र के कुल 14 खंड पास होने में केवल कुछ अंक दूर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने बताया कि फरीदाबाद का दो में से एक खंड ही पास हो सका है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शशी अहलावत ने बताया कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सहित 14 खंड सक्षम होने से चूके हैं, जबकि अन्य 11 इस रेस से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें