फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों विद्यार्थियों को दी जा रही उद्यमी बनने की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमी बनने में विद्यार्थियों की मदद कर रही सरकार
विज्ञापन

-कॉलेजों के विद्यार्थियों को दी जा रही ट्रेनिंग, अच्छे आइडिया पर दिया जाएगा सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कॉलेज शिक्षा को कारगर बनाने के लिए सरकार उद्यमी बनने में विद्यार्थियों की मदद कर रही है। पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर शुरू की गई स्कीम के तहत विद्यार्थियों की हर माह ट्रेनिंग कराई जा रही है। वहीं बेहतरीन आइडिया के साथ नया व्यवसाय शुरू करने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से सहयोग भी दिया जाएगा।
प्रॉजेक्ट की सफलता आंकने के लिए पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों में इंटरप्रेन्योरशिप की संभावना तलाशने की कोशिश की जा रही है। स्कीम के तहत सरकारी और अर्द्ध-सरकारी दोनों ही कॉलेजों में विद्यार्थियों को सहयोग दिया जाएगा। जिले के 10 कॉलेजों में विद्यार्थियों को इस स्कीम लाभ मिलना शुुरू हो चुका है।
विज्ञापन

केएल महता महिला कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना मोहला ने बताया कि कॉलेजों में स्कीम की शुरुआत हो चुकी है। कई छात्राएं उद्यमी बनने की ट्रेनिंग ले रही हैं। स्कीम को जिला प्रोजेक्ट की तौर पर जया गुप्ता डील कर रही हैं। इसके तहत इच्छुक विद्यार्थियों को हर माह उद्यमी घरानों के विशेषज्ञ जरूरी जानकारियां और ट्रेनिंग देंगे। कुछ चुनिंदा आइडिया को सरकार की ओर से सरहना और उद्यम के लिए आर्थिक व आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में फरीदाबाद सहित झज्जर, करनाल रोहतक पानीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत के कॉलेजों में योजना का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को भी निखारने के बेहतर प्रयास योजना के तहत किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें