फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़ स्टेशन होगा अब राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ स्टेशन होगा अब राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एस्कॉटर्स मुजेसर से बल्लभगढ़ के बीच बन रहे स्टेशनों के नाम बदलने के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी है। प्रदेश सरकार ने बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर राजा नाहर सिंह स्टेशन व एनसीबी कॉलोनी स्टेशन का नाम संत सूरदास सिही मेट्रो स्टेशन कर दिया है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

एस्कॉटर्स मुजेसर से बल्लभगढ़ के बीच हाल ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो का ट्रायल रन शुरू किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली से पहले बल्लभगढ़ तक मेट्रो का तोहफा मिल जाएगा। ऐसे में स्थानीय लोगों ने इन दोनों मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलकर महापुरुषों के नाम पर रखने की मांग कर रहे थे। बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह पर और एनसीबी कॉलोनी स्टेशन का नाम संत सूरदास पर रखने की मांग की गई थी। इसको लेकर लोगों ने काफी आंदोलन भी किया और प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायकों को ज्ञापन भी दिया। लोगों की मुहिम रंग लाई और बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में इन दोनों स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की। इससे बल्लभगढ़ व सेक्टर-सात, आठ, नौ, दस व आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें