फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी नूपुर वधवा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी नूपुर वधवा का स्वागत
- 39वां जिला टूर्नामेंट जीतने पर पंचनंद सेना ने किया सम्मान

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय पंचनद सेना पंजाबी सभा फरीदाबाद ने नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी नूपुर वधवा का जोरदार स्वागत किया। 39वां जिला टूर्नामेंट जीतने पर खिलाड़ी का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज नासवा ने कहा कि नूपुर वधवा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि देश व प्रदेश की बेटियां किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने बेटियों, महिलाओं को जो सुविधाएं दी हैं, उसी का लाभ उठाकर हमारी बेटियां आज देश-विदेश में अपनी हुनर का लोहा मनवा रही हैं। पंचनद सेना पंजाबी सभा फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष टेकचंद नंद्राजोग (टोनी पहलवान), महासचिव कुलदीप सिंह साहनी, बड़खल व एनआईटी अध्यक्ष सतनाम सिंह मंगल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संयुक्त रूप से नूपुर का स्वागत किया। इस अवसर पर सरजू आहूजा, तेजेंद्र सिंह चड्ढा, सर्वजीत सिंह चौहान, सुनील कुमार, संजय टुटेजा और दीपक वधवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें