फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


युवक की संदिग्ध हालात में मौत
- बुधवार रात निगरानी के लिए गया था खेत
- सुबह मृत अवस्था में मिला

अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। शाहपुर कलां गांव निवासी चंद्रपाल (22) की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत में पड़ा पाया गया। परिजनों ने चंद्रपाल की हत्या की आशंका जताते हुए सदर थाने में तहरीर दी। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

चंद्रपाल के पिता मोहनलाल ने बताया कि आजकल उनके खेतों पर फसल कटाई और उठान का काम चल रहा है। बुधवार शाम वह खेत से लौटे तो काम की निगरानी के लिए रात करीब दस बजे चंद्रपाल खेत जाने केे लिए घर से निकला था। चंद्रपाल रोजाना सुबह होते ही खेत से लौट आता था लेकिन बृहस्पतिवार सूरज चढने के बाद नहीं लौटा। परिवार वालों ने समझा कि देर से सोया होगा इसलिए नींद पूरी कर रहा होगा। वह तैयार होकर खेत पहुंचे तो बेटे को सोते हुए पाया। आवाज देने पर कोई हरकत नहीं हुई तो उठाने का प्रयास किया तो पाया कि चंद्रपाल का शरीर निर्जीव हो चुका है। वह चीखने चिल्लाने लगे तो आस पास काम कर रहे लोग जुट पड़े। पिता का आरोप है कि किसी ने चंद्रपाल की गला दबा कर हत्या की है क्योंकि गर्दन पर निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ सदर हंसराज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होंगे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही जांच की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें