नूंह। अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा एसबी-89 स्कीम के अंतर्गत ट्रैक्टर अनुदान के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रा से किया गया।
यह ड्रा लघु सचिवालय नूंह के मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की देखरेख में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराधीश हिमांशु चौहान ने की, जबकि उप निदेशक कृषि विरेंद्र देव आर्य और सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जिले से कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन विभाग को सात ट्रैक्टरों का लक्ष्य मिला था। ड्रा के माध्यम से सात किसानों का चयन किया गया। दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर प्रतीक्षा सूची के किसानों को मौका दिया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को 23 फरवरी 2026 तक आवश्यक कागजात कार्यालय में जमा कराने होंगे। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आसान बनाने में सहायक सिद्ध होगी। संवाद