फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 68,672 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में 17 बेंच लगाए गए, सबसे अधिक ट्रैफिक चालान से संबंधित केसों का निपटारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं न्यायमूर्ति पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ लिसा गिल के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक जिले के अंदर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 68,672 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करवाया गया।

जिला फरीदाबाद के सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग की अध्यक्षता व रितु यादव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की देखरेख में जिला अदालत सेक्टर 12 फरीदाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस लोक अदालत में 17 बेंच लगाए गए जिनमें सुरेंद्र कुमार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, अजय शर्मा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, संदीप यादव अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ गोसाई प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट जितेंद्र सिंह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार आदि जजों की बेंच बनाई गई जिनमें 104392 केस रखे गए इनमें से कुल 68672 केसों का निपटारा आपसी सहमति से लोक अदालत की तरफ से करवाया गया।
विज्ञापन


इनमें मोटर व्हीकल दुर्घटना 40, छोटे-मोटे आपराधिक मामले 3447, चेक बाउंस 1471, बिजली से संबंधित 376, समरी चालान 53740, वैवाहिक संबंधित 127,दीवानी 1109, बैंक रिकवरी 1070 व रेवेन्यू के 7292 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। सभी व्यक्ति अपने अपने केस के फैसले से संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन


रितु यादव ने बताया कि आज की लोक अदालत में लोगों का ट्रैफिक केसों को लेकर लोगों का रुझान रहा यानी की इस लोक अदालत में अधिक से अधिक ट्रैफिक चालान से संबंधित केसों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें