फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए 65 खिलाड़ी जाएंगे पंचकुला

Wed, 29 Oct 2025 11:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- माइनस 6 से प्लस 18 वर्ष के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आगामी स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए फरीदाबाद की टीम में चयनित 65 खिलाड़ियों का दल पंचकुला में फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करेगा। इनमें 6 वर्ष से कम आयुवर्ग से लेकर 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के कई बालक और बालिका प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चैंपियनशिप के लिए चयनित विभिन्न आयुवर्गों में कम से कम 1 और अधिकतम 4 खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में हुई अंतर-जोनल स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। चयनकर्ताओं ने बताया कि शहर के 65 खिलाड़ियों का दल पंचकुला में दम दिखाने उतरेगा। इनमें सभी खिलाड़ियों से अधिक से अधिक पदकों की उम्मीद रहेगी। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची बृहस्पतिवार को सुबह जारी की जाएगी। पंचकुला में 5 से 8 अक्तूबर तक इस स्टेट स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें