फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी की 1

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी की 18वीं मंजिल से गिरी बच्ची, मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित बीपीटीपी प्रिंसेस पार्क सोसायटी की 18वीं मंजिल से गिरकर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के समय बच्ची की मां अपने भाई व भाभी को लेने नीचे गई थी। इस दौरान बच्ची बालकनी में आ गई और ग्रिल पर चढ़कर नीचे झांकने लगी। पैर फिसलने से बच्ची नीचे गिर गई। आसपास के लोग उसे लेकर सेक्टर-16 स्थित क्यूआरजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना खेड़ीपुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रिंसेस पार्क सोसायटी के फ्लैट नंबर 1802ए निवासी सुब्रतो गुप्ता गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार को वह अपने काम पर थे। घर में उनकी पत्नी मलिका गुप्ता और तीन साल की बेटी नीलांजना थी। पुलिस के अनुसार, मलिका के भाई व भाभी बाहर से आए थे। इस पर मलिका उन दोनों को लेने के लिए सोसायटी में नीचे चली गई थी, जबकि नीलांजना घर में अकेली थी। इस दौरान बालकनी का गेट खुला होने के कारण नीलांजना खेलते हुए वहां पहुंच गई। आशंका है कि बच्ची खेलते हुए ग्रिल पर चढ़कर गई और नीचे झांकते समय अचानक पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के 18वीं मंजिल से नीचे गिरने से सोसायटी में अफरातफरी मच गई। शाम को वहां घूम रहे लोग व सुरक्षा कर्मियों ने बच्ची को सेक्टर-16 स्थित क्यूआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फिलहाल बच्ची के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें