फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासेन के दो प्रशिक्षु आइआरएस अफसरों को स्वाइन फ्लू, 6 संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नासेन के दो प्रशिक्षु आइआरएस अफसरों को स्वाइन फ्लू, 6 संदिग्ध
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्वाइन फ्लू की चपेट में अब नासेन यानी नेशनल अकादमी ऑफ कस्टमस इंडायरेक्ट टैक्स एंड नारकोटिक्स के दो आईआरएस अधिकारी आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने इन दो प्रशिक्षु अधिकारियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है। इसके अलावा छह अन्य प्रशिक्षुओं में भी बीमारी के लक्षण मिले हैं। इन अधिकारियों को भी स्वाइन फ्लू संदिग्ध की श्रेणी में रखा गया है।
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों के कारण स्वास्थ्य विभाग की नींद फाख्ता हो चुकी हैं। विभाग अधिकारियों का कहना है कि नासेन अधिकारियों में मरीजों की पुष्टि चिंताजनक है। विभाग लगातार नासेन से संपर्क में है। विभाग अधिकारियों का कहना है कि नासेन के कई अन्य अधिकारी भी संदिग्ध की श्रेणी में हैं। ऐसे में नासेन में बीमारी का प्रकोप न बढ़ें इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया विभाग प्रभारी डा. रामभगत ने बताया कि नासेन के सभी संदिग्धों का स्वॉप नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बृहस्पतिवार को मिली जांच रिपोर्ट के बाद विभाग ने पुष्टि की है कि नासेन के दो प्रशिक्षु अधिकारी स्वाइन फ्लू पीड़ित हैं। इन दोनों को ही विभाग की ओर से इलाज दिया जा रहा है। डा. रामभगत ने बताया कि इसी तरह छह अन्य अधिकारी भी संदिग्ध की श्रेणी में है। जांच रिपोर्ट आने पर ही इन अधिकारियों में बीमारी की पुष्टि की जा सकेगी।
विज्ञापन

डा. रामभगत ने बताया कि बृहस्पतिवार को संदिग्धों की संख्या करीब 130 हो चुकी है। वहीं स्वाइन फ्लू पीड़ितों का आंकड़ा 153 पर पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि सभी स्वाइन फ्लू पर लगातार स्वास्थ्य विभाग की नजर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें