देश रक्षा में शहीद हुए पुलिस विभाग जवानों के सम्मान में सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क में मिनी मैराथन आयोजित की गई। रविवार को आयोजित इस मैराथन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान 9 शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन और फोर्टिस अस्पताल द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर अमिताभ ढिल्लो ने किया।
पुलिस कमिश्नर ने आयोजित कार्यक्रम को पुलिस और आमजन के बीच जुड़ाव की कड़ी के तौर पर बताया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से वातावरण सुरक्षा और पौधरोपण करने का भी आग्रह किया। मिनी मैराथन के बाद राहगीरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
फोर्टिस अस्पताल की टीम ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को देह दान के लिए जागरूक किया। नाटक से प्रभावित होकर 250 लोगों ने देह दान की शपथ ली। कार्यक्रम संयोजक के रूप में मौजूद डाक्टर हर्शदीप ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल की ओर से दिए जा रहे मुफ्त जांच कूपन की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है इस बात को ध्यान में रखते हुए हमें जीवन को महत्व देना चाहिए। ब्यूरो