पावर लिफ्टिंग में गुरदीप ने जीता सिल्वर मेडल
फरीदाबाद। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से सोनीपत में स्टेट लेबल ब्रेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें फरीदाबाद से चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें तीन पुरुष और एक महिला प्रतिभागी शामिल रहीं। सेक्टर-14 निवासी गुरदीप सिंह बख्शी ने 105 भार वर्ग कटेगरी 180 किलो वजह उठा कर सिल्वर मेडल जीता। इसी तरह बल्लभगढ़ की सोनिया शर्मा ने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमा कर देश व प्रदेश में ओद्योगिक नगरी का नाम रोशन किया।
सोनीपत में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अनेक जिलों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फरीदाबाद के गुरदीप बख्शी पहले 170 वजन उठाते समय चोटिल हुए, जिससे वह स्वर्ण पदक से चूक गए। इसके बाद उन्हें आखिरी में उन्हें उनकी दो लिफ्ट उठाने का मौका दिया गया। जिसमें उन्होंने 60 सेकंड के गैप में 170 और 180 किलो की दोनों लिफ्ट उठाई। वहीं सोनिया ने 74 किलो भार कटेगरी में खेलते हुए सिल्वर मेडल पर जीता। ओल्ड फरीदाबाद गोपी कॉलोनी निवासी अमजद खान ने 83 किलो कटेगरी में ब्रांज और जवां गांव निवासी नरेश मलिक ने 74 किलो कटेगरी में ब्रांज मेडल प्राप्त किया। ब्यूरो