फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की मांग पर भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकास कार्यों की मांग पर भूख हड़ताल
फरीदाबाद। लकड़पुर क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने के विरोध में प्रवासी विकास परिषद की ओर से सोमवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई। परिषद के पदाधिकारियों का कहना था कि पार्टी बदल गई, नेता बदल गए लेकिन पार्षद, विधायक और सांसद ने लकड़पुर के विकास के लिए अब तक कुछ नहीं किया। परिषद के प्रणव शुक्ला ने आरोप लगाया कि शिव दुर्गा विहार और लकड़पुर में 20 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सीवर सिस्टम का काम आज तक शुरू नहीं हुआ। पानी की टंकी को दयालबाग के रैनीवेल से अभी तक नहीं जोड़ा गया। लकड़पुर फाटक पर ओवर ब्रिज आज तक शुरू नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति, जल निकासी की व्यवस्था भी दयनीय है। लोगों ने सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। इस मौके पर मनोज चौधरी, संजय सिंह, शिशिर सिन्हा, चंद्र प्रकाश यादव, राजीव झा, प्रकाशकुमार, शंभू नाथ और दिलीप तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें