फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 25 किसानों की 60 एकड़ फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में शुक्रवार शाम आई आंधी के दौरान 60 एकड़ गेहूं की फसल में आग लग गई। यह आग गांव फतेहपुर बिल्लौच, लड़ौली और शाहपुर कला के खेतों में लगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है । घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। लोगों का कहना है कि यह आग बिजली के खंभों और तारों से निकली चिंगारी की वजह से लगी है।
विज्ञापन


गांव फतेहपुर बिल्लौच के रहने वाले यश सैनी ने बताया कि शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे अचानक आंधी चलने लगी। इसी दौरान खेतों के पास से गुजर रहे बिजली के तार आपस में टकराए और उनमें से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी से 60 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई । यह आग गांव फतेहपुर बिल्लौच, लड़ौली और शाहपुर कला के करीब 25 किसानों की फसल में लगी है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना थाना सदर और फायर विभाग को दी गई । जिसके बाद चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर करीब 45 मिनट की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया । किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें