फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 6.75 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-65 में रहने वाले एक दंपती के खाते से चोरी का चेक लगाकर 6.75 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मोबाइल पर पैसे कटने का संदेश आने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। शिकायत पर आदर्शनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-65 के निवासी हैं। उनके दो बेटे व बेटी थे। उनके बड़े बेटे की कुछ वर्ष पहले हत्या हो गई थी। उन्होंने जुकु सोसायटी सेक्टर-65 में एक फ्लैट किराए पर ले रखा था। काम के सिलसिले में बाहर रहने के कारण उन्होंने कुछ चेक अपनी पत्नी रानी को साइन करके दे रखे थे, जिससे पैसों की जरूरत पड़ने पर वह उनका इस्तेमाल कर सके। आरोप है कि मकान का सामान दूसरे मकान ले जाते समय कुछ पेपर और चेक पुराने मकान में ही गिर गए। उनके बेटे जितेंद्र की हत्या के आरोपियों के साथ उनका सामाजिक फैसला हुआ था। इसमें आरोपियों ने खर्च की सहायता राशि के तौर पर उन्हें 14 लाख पचास हजार रुपये दिए थे। शुक्रवार को देवेंद्र के मोबाइल पर बैंक से संदेश आया कि उनके खाते से 6.75 लाख रुपये निकल गए हैं। बैंक में जांच करने पर पता लगा कि ये रकम उनके पुरानी मकान मालिक शांति के खाते में गई है। आरोप है कि अपनी रकम मांगने जब वह आरोपी शांति के घर गए तो उनके बेटे जगदीश शर्मा, देवदत्त व उनके पिता सुखलाल शर्मा ने पैसे देने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें