फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में रहने वाले रोहित सोनी के घर से चोर हजारों रुपये नकदी और लाखों की कीमत के जेवर व अन्य सामान चुरा ले गए। शुक्रवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने वारदात का अंजाम दिया। घटना के वक्त परिवार सोया हुआ था। रोहित सोनी ने बताया कि रात करीब दो बजे उनकी आंख खुली तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को भी जगाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने शिकायत में बताया है कि उनके घर से दो पर्स, दो हजार रुपये, सोने के मंगलसूत्र समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो