फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: परिचय सम्मेलन में 58 जोड़ों ने विवाह के लिए जताई सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। सेक्टर-19 के अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन विवाह समिति की ओर से आयोजित 26वें दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। सम्मेलन के पहले दिन 58 युवक-युवतियों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी चुनते हुए विवाह के लिए सहमति जताई। कार्यक्रम में एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 1200 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया है। समिति के प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी और विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी करने वाले युवक-युवतियों को मंच पर अपना परिचय देने का अवसर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें