फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली पर झगड़ों में 56 घायल पहुंचे अस्पताल, चार गंभीर दिल्ली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। होली के दिन शहर में आपसी झगड़ों के कई मामले सामने आए। इन घटनाओं में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उनकी एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) बनाई गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार होली की शाम से लेकर अगले दिन सुबह तक कुल 56 लोग लड़ाई-झगड़े की घटनाओं में घायल होकर अस्पताल पहुंचे।



घायलों में से चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। वहीं कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन




छांयसा निवासी कैलाश ने बताया कि होली के दौरान गली में कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद करीब सात लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और हाथ में भी चोट लगी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।



वहीं रामनगर निवासी अभिषेक भी आपसी कहासुनी के बाद हुई लड़ाई में घायल हो गए। सिर में चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि होली की शाम को उन्हें अस्पताल लाया गया था और अब उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन




जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि होली के दिन शाम से अगले दिन सुबह तक 56 घायल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से चार मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें