70.05 लाख रुपये बरामद, 5.50 लाख रुपये खातों में फ्रीज, 506 शिकायतों का निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच से 11 सितंबर के बीच साइबर ठगी के 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70.05 लाख रुपये बरामद किए, जबकि साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 5.50 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए गए। पुलिस ने इस दौरान 506 शिकायतों का निपटारा भी किया।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में तीनों साइबर थानों की टीमों ने एक सप्ताह में 16 मामलों में कार्रवाई की। इनमें साइबर थाना एनआईटी के चार, साइबर थाना सेंट्रल के पांच और साइबर थाना बल्लभगढ़ के सात मामले शामिल हैं। इन मामलों में 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश, प्रियांशु, यतेंद्र, सूरज, अर्जुन, चंदन कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार, विशाल कुमार, ओमवीर सिंह, शेरसिंह, राजू, संकेत हितेशभाई बोरसानिया, प्रमोद, अमित, राहुल, कुलदीप, नोयज रहीम, कुलदीप मीणा, देवेंद्र कुमार, विशाल कपूर, सुमित, दीपक, सिद्धार्थ, रितिक, भीम सिंह, उमेश, गोलू, अमरजीत, आशीष, लोकेन्द्र, आकाश, हर्ष, हेमंत, हिमांशु, शुभम, सुल्तान, अलतमस, आमीर, मोहित, गौतम, सोहेब, शेख दिलशाद, शाहूर खान, सोहेल, अमित कुमार, अंकुल, सचिन, विमलेश, सतेंद्र, कपिल, पियुष और विश्वास शामिल हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें, ताकि ठगी की रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई जल्द शुरू की जा सके।