फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल की काली करतूत: 55 साल का किरायेदार बना हैवान, घर में अकेली थी मासूम; मामा को बताई एक-एक बात

Fri, 27 Dec 2024 06:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में एक 55 साल के किरायेदार ने आठ वर्षीय बच्ची का यौन शोषण किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और इतना ही नहीं आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन
फरीदाबाद में 55 साल शख्स ने मासूम के किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डबुआ थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप मकान में किराये पर रहने वाले 55 साल के उदय पर लगा है। आरोपी ने बच्ची को मकान की दूसरी मंजिल पर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

 

लड़की ने अपने मामा को इस बारे में बताया तो आरोपी की करतूत का पता चला और शिकायत पुलिस को दी गई। डबुआ थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी उदय को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता आठ साल की बच्ची डबुआ थाना एरिया में अपने माता-पिता के साथ एक मकान में रहती है। इसके माता-पिता पास के क्षेत्र में फैक्टरी में नौकरी करते हैं। इसी मकान की दूसरी मंजिल पर 55 साल का उदय किराये पर रहकर पास में काम करता है।

बृहस्पतिवार शाम को लड़की के माता-पिता काम से लौटे नहीं थे। तब लड़की के मामा घर पर आए और ग्राउंड फ्लोर पर आकर देखा तो लड़की वहां नहीं थी। उन्होंने कई बार आवाज लगाई तो कुछ मिनट बाद लड़की मकान की छत से नीचे आई। 

मामा ने लड़की से पूछा कि बेटा ऊपर इतनी देर तक क्या कर रही थी तो उसने पूरी कहानी बताई। लड़की ने मामा को बताया कि ऊपर वाले अंकल मुझे बुलाकर ले गए थे। वहां पर उन्होंने मेरे साथ कपड़े उतारकर गंदी हरकत की। 
विज्ञापन

लड़की के मामा ने अपनी बहन और जीजा को कॉल कर बताया तो वे घर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने लड़की की लीगल एडवाइजर की मौजूदगी में काउंसलिंग कराकर पूरी बात पूछी। जिसके बाद देर रात डबुआ थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी उदय को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस की टीम अब मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें