फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मनोहर लाल के जन्मदिवस पर 55 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
फरीदाबाद आगमन सोसाइटी में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्म दिन पर लगाया रक्तदान ​शिविर । स्र
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर मंगलवार को बड़खल विधानसभा क्षेत्र, आईएमटी स्थित आगमन सोसाइटी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़खल में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक धनेश अदलखा ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में लागू की गई बिना पर्ची बिना खर्ची नीति ने हरियाणा में भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया है। आईएमटी स्थित आगमन सोसाइटी में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूरन रामपाल ने संयुक्त रूप से किया। इसमें 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विधायक धनेश अदलखा ने बताया कि धार्मिक संस्थाओं से जुड़े पुजारियों, ग्रंथियों, पाठी और रागियों के बच्चों की शिक्षा के लिए वार्षिक आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को 25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान 111 से अधिक लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें