फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता संग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता संग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने किया नामांकन
विज्ञापन


फरीदाबाद। कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में नामांकन दाखिल दिया। नामांकन से पहले सेक्टर-19 स्थित उनके कार्यालय पर नगाड़े बजाए गए। नामांकन के दौरान उनके साथ पत्नी ममता भड़ाना, बेटी एकता और बेटे अर्जुन भड़ाना के अलावा पूर्व मंत्री एसी चौधरी, पूर्व विधायक आनंद कौशिक मौजूद रहे। नामांकन से पहले अवतार भड़ाना पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप के घर पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। इसके अलावा सोमवार को इनेलो प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान सहित भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दयाचंद ने, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के बुद्धाचार्य खजान सिंह गौतम और निर्दलीय प्रत्याशी सीए शुक्ला ने भी पर्चा भरा।
नामांकन करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि पार्टी ने जिन परिस्थितियों में उन्हें उम्मीदवार बनाया है, वह जनता की आवाज पर बनाया गया है। यह मेरी नहीं जनता की उम्मीदवारी है। भड़ाना ने कहा कि न्याय और अन्याय की लड़ाई में फरीदाबाद की जनता वोट की चोट से अहंकार को मिटाते हुए खुलकर जवाब देगी। जिले में कथित मामा-भांजे के लूट और झूठ का जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद लोगों पर हुए अन्याय का हिसाब किताब चुकता किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का समुचित विकास के साथ भय, भ्रष्टाचार व लूट का खात्मा और फरीदाबाद के खोए हुए स्वरूप को वापस लौटाना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक मास्टर अजमत खान, जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल उटावड, प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, राजेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, राकेश भड़ाना, नरेश गोदारा, बबलू खौखियाका, नेत्रपाल अधाना, विरेंद्र चौहान, राजेश भाटिया सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इंडियन नेशनल लोकदल से प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान के साथ पूर्व विधानसभा स्पीकर गोपीचंद गहलौत पर्चा भरवाने पहुंचे। महेंद्र सिंह चौहान वर्ष 2008 से 2013 तक इनेलो के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश सचिव हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार हो या पूर्व में रही कांग्रेस की सरकार किसी ने भी जनता से किए वायदों को पूरा नहीं किया है। जनता का इन सभी से मोहभंग हो चुका है और लोक इनका विकल्प चाहते हैं। इनेलो कांग्रे्रस और भाजपा के विकल्प के रूप में जनता के बीच जाएगी। इस मौके पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जगजीत कौर पुन्नू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें