विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक पटेकचंद शर्मा ने कहा कि सड़कों के निर्माण से जहां आवागमन सुलभ होता है, वहीं इनसे समाज में आपसी दूरियां भी घटती है। भाईचारा व समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बढ़ता है। विधायक ने यह बात डीग-असावटी सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में पिछले साढ़े चार सालों के दौरान पृथला क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। करोड़ों रुपये की सड़कें अब तक बन चुकी हैं जबकि कुछ के कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल सिंह, उपमंडल अधिकारी जसमेर सिंह तेवतिया, कनिष्क अभियंता सरदार सिंह, विक्रम सिंह, राधारमण बोहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतमसिंह गहलौत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो