फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग होते देख स्कूटी वापस मोड़ कर भाग रहे युवकों को बचाने में पलटा ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों को बचाने में पलटा ऑटो, तीन छात्राएं घायल
विज्ञापन


फरीदाबाद। बीके चौक पर पुलिस चेकिंग के दौरान स्कूटी वापस मोड़ कर भाग रहे युवकों को बचाने के चक्कर में बस अड्डे की तरफ से आ रहा एक ऑटो होकर पलट गया। दुर्घटना में ऑटो चालक सहित उसमें सवार तीन छात्राएं घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बृहस्पतिवार को बीके चौक पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर बिना हेलमेट या फिर अन्य दस्तावेज लेकर नहीं चलने वाले युवक दूर से ही पुलिसकर्मियों को देखकर अपने वाहन वापस मोड़ कर दौड़ा ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को देखकर वापस भाग रहे एक स्कूटी सवार युवक को बचाने के चक्कर में बस अड्डे की तरफ से आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ऑटो चालक सहित उसमें सवार केएल मेहता कॉलेज की तीन छात्राएं सपना, साक्षी और प्रीति घायल हो गई। तीनों को उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। छात्राओं ने बताया कि तीनों चाचा चौक से ऑटो में सवार हुई थी और कॉलेज जा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रही चेकिंग, वापस दौड़ते रहे चालक
दुर्घटना के बाद भी किसी ने इससे कोई सबक नहीं लिया। बीके चौक पर वाहनों की चेकिंग जारी रही और नियमों का उल्लंघन करके चलने वाले दोपहिया वाहन चालक पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़कर उल्टे भागते दिखते। इस दौरान कुछ को तो पुलिस दौड़ कर पकड़ लेती थी, मगर कुछ निकल भागते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि नेहरू ग्राउंड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने कट को पुलिस ने बंद कर दिया था। मगर कुछ दिन पहले एक दुर्घटना होने के बाद उसमें लगी रेलिंग टूट गई और वाहन चालक इसी का फायदा उठाकर भागते हैं। ऐसे में कई बार वे दूसरी तरफ से आ रहे वाहन का भी ध्यान नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें