फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो दिवसीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न
फरीदाबाद। जिला रोलर स्केटिंग संघ की ओर से सेक्टर-12 खेल परिसर में दो दिवसीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न हो गई। आखिरी दिन प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग में रोलर हॉकी व इनलाइन हॉकी व इनलाइन स्पीड स्केटिंग, क्वाडस स्केटिंग के मुकाबले कराए गए। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला रोलर स्केटिंग संघ के प्रधान एलएस बाजवा ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों की क्वाडस व इनलाइन स्केटिंग में भिन्न-भिन्न आयुवर्ग में स्पीड चैंपियन बने। इसमें क्वाडस स्केटिंग में लड़कों में अबीर गोयल व लड़कियों में ख्याति ने जीत हासिल की। 6 से 8 आयुवर्ग में आरव जैन व भव्यांश सैनी संयुक्त रूप से और लड़कियों के वर्ग में सौम्या चतुर्वेदी, 8 से 12 के आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबले में सान्वी वधवा ने मुकाबले जीते। समापन अवसर पर मंच संचालन रामकुमार ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें