फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा मैदान में प्रदेश स्तरीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा युवा संघ द्वारा एनआईटी के दशहरा मैदान में प्रदेशस्तरीय 7वां सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, जींद, पानीपत, सोनीपत, कैथल और करनाल सहित प्रदेश की 53 टीमों ने हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कबड्डी टूर्नामेंट की शुरुआत शमशेर राणा ने की। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में रामेश्वर मौसरा, पार्षद बीर सिंह नैन, महिला इनेलो जिलाध्यक्ष जगजीत कौर उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के आयोजक एवं हरियाणा युवा संघ के संस्थापक अनिल दहिया ने बताया कि टूर्नामेंट में 71 हजार का प्रथम पुरस्कार जींद की छातर टीम ने जीता। वहीं, जींद की ही झामला टीम ने 51 हजार का द्वितीय पुरस्कार जीता। इसके अलावा 21 हजार का पुरस्कार जींद की नगूरा टीम ने जीता और 11 हजार का चौथा पुरस्कार बहरौला पलवल की टीम ने जीता। टूर्नामेंट में बेस्ट राइडर लीलू टोली व बेस्ट कैचिंग काला सार ने जीता, जिन्हें पुरस्कार में एक-एक मोटरसाइकिल दी गई। टूर्नामेंट में 22 टीमों को बेस्ट टीम के रूप में चुना गया। इस अवसर पर अजय दहिया, जितेंद्र चहल, मयक खासा, वेदपाल दलाल, योगेश सिवाच, वजीर सिंह, बलवान खासिया, ठाकुर डालचंद सिंह, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, भूरी नैन, नितिन कालरा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें