एनआईटी दो स्थित राजकीय विद्यालय के मैदान पर उत्तराखंड जूनियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। मुकाबले में चार क्लब की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले उत्तराखंड रॉयल्स की टीम ने उत्तराखंड टाइगर्स की टीम को 6 विकेट से हरा कर जीत दर्ज की।
मुकाबले के बारे में जानकारी देते हुए कपिल नेगी ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था। मुकाबले में उत्तराखंड टाइगर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। इसमें मोहित ने 28, सोनू नौनिहाल ने 23 और सत्यम विरमानी ने 20 रन बनाए। उत्तराखंड रॉयल्स की ओर से सक्षम झांब ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड रॉयल्स की टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाज सचिन कुमार ने 33, प्रीत ने 23 रन बनाए। उत्तराखंड टाइगर्स की ओर से मृदुल, राजा और मोहित ने 1-1 विकेट ली। इस मुकाबले में सचिन कुमार को मैन ऑफ द मैच, तरनजोत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, वंश को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और सत्यम को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर चुना गया है।