विद्यार्थियों ने निकाली सेफ दिवाली रैली
फरीदाबाद। पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पटाखा फ्री दिवाली मनाने के संदेश दिया। विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विधायक सीमा त्रिखा मौजूद रहीं। विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छ पर्यावरण में स्वस्थ समाज का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य दीपक राय ने विद्यार्थियों को नागरिकता का संदेश दिया। प्रबंधन निदेशक साकेत भाटिया ने स्वच्छ समाज बनाने का संदेश दिया। ब्यूरो