फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर पटाखा न चलाने को छात्रों ने किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने रैली निकालकर पटाखा न चलाने को किया जागरूक
विज्ञापन

फरीदाबाद। बसेलवा कालोनी स्थित मोहन ऋषि स्कूल के बच्चों ने दिवाली को प्रदूषण रहित मनाने का संदेश देते हुए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। शहर के विभिन्न इलाकों से निकली इस रैली में छोटे बच्चों ने लोगों से पटाखा न चलाने की अपील की। छात्र हाथों में पटाखे रहित दिवाली, प्रदूषण रहित दिवाली, दीपावली दीपयुक्त हो... किंतु पटाखामुक्त हो, क्रैकर्स द प्रॉब्लम मेकर्स आदि नारों की तख्तियां लेकर चलते रहे। साथ ही छात्रों ने लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कम से कम एक वृक्ष लगाने का संदेश भी दिया। स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने रैली को रवाना किया। रैली बसेलवा कॉलोनी, भूड़ कॉलोनी, मालीवाड़ा, अहीरवाड़ा, सेक्टर-29 आदि क्षेत्रों से होकर गुजरी। बैंड का नेतृत्व कक्षा नौ के छात्र विशाल ने किया। इस मौके पर ललित कुमार झा, मोहिनी, राजलक्ष्मी, नीतू, संजना, प्रीति, आशिमा आदि शिक्षक-शिक्षकाओं ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें