फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी और ग्रेंड कोलंबस स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएवी और ग्रेंड कोलंबस स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
फरीदाबाद। फीस वृद्धि को लेकर 13 विद्यार्थियों का स्कूल से नाम काटने के मामले पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन ने डीएवी पब्लिक स्कूल और ग्रेंड कोलंबस स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बीते पांच माह से 13 विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। फीस वृद्धि को लेकर अभिभावक और स्कूल प्रशासन के बीच चल रही तनातनी के कारण 13 विद्यार्थियों के नाम स्कूल रजिस्ट्रेशन से काट दिए गए थे। अभिभाव नरेंद्र मुंजाल ने बताया कि मामले की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग में की गई। उन्होंने बातया कि आयोग के हस्तक्षेप के बाद कई बार जिला उपायुक्त और शिक्षा अधिकारी को कार्यवाई के लिए निर्देश दिए गए। आयोग ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को दोनों स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 48 घंटे में उसकी प्रति आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट बलीना की शिकायत पर शनिवार को थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता नरेंद्र मुंजाल ने कहा कि इससे कई विद्यार्थियों के साथ हो रही निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें