फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसात से मौसम हुआ खुशनुमा, शहर बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

झमाझम बरसात से मौसम खुशनुमा, शहर में जलभराव
- घरों में भी भरा पानी, लोगों ने झेली ट्रैफिक जाम की समस्या
- बरसात के कारण 80 फीडर ठप, आठ से दस घंटों का पावर कट
- फरीदाबाद में 90 से 105 मिमी तक हुई बरसात, बेहाल हुए लोग

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बरसात से जहां एक तरफ मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं जगह-जगह जलभराव व ट्रैफिक जाम से शहरवासी बेहाल रहे। मानसून की पहली ही बरसात ने नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी। जलभराव के कारण शहर की प्रमुख सड़कों सहित सभी इलाकों में कई-कई फुट पानी जमा हो गया। यहां तक की पुलिस आयुक्त कार्यालय और निगम मुख्यालय को जाने वाली रोड भी जलमग्र हो गई। लोगों के घरों में पानी घुस गया। कृषि विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले में 90 से 105 मिलीमिटर तक बरसात हुई। तेज बरसात का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। शहर के करीब 80 प्रतिशत फीडर ठप हो गए। ऐसे में लोगों को आठ से दस घंटों का पावर कट झेलना पड़ा। शाम चार बजे के बाद ही बिजली व्यवस्था सुचारू हो सकी।
बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो मूसलाधार बारिश देखकर सभी के चेहरों पर खुशी आ गई, मगर लगातार बरसात तेज होती देख सभी के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी। तेज बरसात से आठ बजते-बजते तक लोगों के घरों में पानी घुसना शुरू हो गया। सुबह 8-9 बजे लोग अपने काम धंधों व काम पर जाने के लिए निकले तब तक पूरा शहर जलमग्र हो चुका था। इससे जगह-जगह जाम लगना शुरू हो गया। करीब पांच घंटे चली मूसलाधार बरसात के कारण शहर के हर गली कूचे में पानी जमा हो गया। बरसात रूकने के बाद लोगों ने घरों से पानी निकालना शुरू किया। बरसात के कारण ओल्ड फरीदाबाद और ग्रीन फील्ड कॉलोनी अंडर पास में पानी जमा होने से दोनों ही बंद हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने वाहन निकालने का प्रयास किया तो वे उसमें फंस गए।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों को हुई परेशानी
सुबह सात-आठ बजे बरसात के दौरान स्कूल के निकले बच्चे भीगते हुए पहुंचे तो दोपहर को भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर को छुट्टी होने के बाद जगह-जगह जलभराव के कारण एक बार फिर शहर में जाम लग गया और स्कूली बसें उसमें फंस गई। सेक्टर-16 में भी बरसात के दौरान सड़क किनारे कच्चे में उतरने से बस उसमें फंस गई। सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस भेजकर बच्चों को उनके गंतव्य पर भेजा।

जाम से बेहाल रहे लोग
शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर जलभराव के कारण दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। राजमार्ग पर अजरौंदा चौक, बड़खल चौक, बाटा चौक, गुडइयर चौक, नीलम फ्लाइओवर पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सारा दिन वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। इस दौरान यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात पुलिस कर्मियों ने सुचारू बना रखने के लिए काफी मेहनत की।
-
नंगे पैर निभाई ट्रैफिक ड्यूटी
सेक्टर-21सी और डी के मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जाम में फंसा प्रत्येक वाहन चालक खुद को जल्दी जाम से बाहर निकालना चाहता था। ऐसे में जाम हकी स्थिति और भयावह हो गई। वाहनों के पहिए पूूरी तरह से जाम हुए तो व्यवस्था बनाने आखिर ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने बरसात में ही ड्यूटी को संभाला। हालांकि जूत निकालकर ट्रैफिक पुलिस के इस जवान ने नंगे पैर ही अपनी ड्यूटी की और ट्रैफिक सुचारू कराया।
विज्ञापन


बरसात के कारण 80 फीडर ठप,
बरसात के कारण बेशक मौसम खुशगवार हो गया, मगर बिजली कट ने लोगों को परेशान किया। बरसात शुरू होने के कारण ही दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने शहर की बिजली काट दी। सुबह 7 बजे से गुल हुई बिजली शाम को 4 बजे ही सुचारू हो पाई। ऐसे में लोगों को आठ से दस घंटों का पावर कट झेलना पड़ा। बिजली निगम के अनुसार बरसात के दौरान करीब 80 फीडर ठप हो गए। साथ ही सब स्टेशनों में भी पानी भर गया। ऐसे में करंट आने के डर से भी बिजली चालू नहीं की गई। सब स्टेशनों से पानी निकल जाने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें