बीके अस्पताल में लगे 53 सीसीटीवी कैमरे
फरीदाबाद।
बादशाह खान (बीके) अस्पताल में आए दिन हो रही चोरियों और घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए 53 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के मुख्य गेट से ओपीडी और पूरा परिसर अब तीसरी आंख की नजर में होगा।
गौरतलब है कि बीके अस्पताल में आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती थी जो कि अस्पताल प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुकी थी। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने पिछले पांच दिनों के अंदर पूरे परिसर में कैमरे लगा दिए गए हैं। इससे अब शरारती तत्वों की खैर नहीं। जून के महीने में अस्पताल के निकू वार्ड से बच्चा चोरी हो गया था। हालांकि, पुलिस ने बच्चा मिलने के बाद उसकी मां को सौंप दिया था। लेकिन घटना से सबक लेते हुए अस्पताल में चारों तरफ कैमरे लगवा दिए गए हैं। अस्पताल के डॉ. विकास शर्मा का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा के नजरिए से कैमरे लगवाएं गए है।