फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अरावली में जल संरक्षण के लिए बनाए 500 छोटे तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सेव अरावली ट्रस्ट ने जल संरक्षण की दिशा में उठाए कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अरावली की पहाड़ियों को पुनर्जीवित करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सेव अरावली ट्रस्ट एक मिसाल पेश कर रहा है। ट्रस्ट ने जल संरक्षण की दिशा में उठाए गए कदमों के तहत अब तक अरावली के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 500 छोटे-बड़े तालाबों और जोहड़ों का निर्माण किया है। इन जल संरचनाओं का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संचयन करना और गिरते भूजल स्तर को सुधारना है।
विज्ञापन

ये तालाब न केवल भूजल स्तर को रिचार्ज कर रहे हैं, बल्कि भीषण गर्मी के दौरान पहाड़ियों में रहने वाले जंगली जानवरों, पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत भी बन गए हैं। पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने से अरावली की वनस्पतियों और पेड़-पौधों को भी नया जीवन मिला है। ट्रस्ट के स्वयंसेवक नियमित रूप से इन जल संरचनाओं का निरीक्षण और रखरखाव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें