फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबुआ मंडी में 50 किलो पॉलीथिन जब्त, चालान कोटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में डबुआ मंडी क्षेत्र में नगर निगम और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार डबुआ मंडी में प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचे जाने की शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान दो दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार महेश यादव पर 10 हजार रुपये और दूसरे दुकानदार पिंटू पर 25 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही करीब 50 किलो पॉलीथिन जब्त कर ली गई। यह संयुक्त कार्रवाई पॉल्यूशन विभाग के जेई साजिद खान और नगर निगम के सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत के नेतृत्व में की गई जिसमें राहुल धारीवाल, गजराज चौहान और नितिन शर्मा भी शामिल रहे। टीम ने मौके पर दुकानदारों को पॉलीथिन के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें