फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बीते चार महीनों (एक जुलाई से 31 अक्तूबर) में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 45 प्राथमिकी दर्ज कर 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ब्यूरो के प्रमुख व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार और डीआईजी राजेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में यह अभियान चला। फरीदाबाद यूनिट ने 18 मामलों में 21 आरोपियों को पकड़ा और हेरोइन, गांजा सहित कई नशीले पदार्थ जब्त किए। गुरुग्राम यूनिट ने 19 मामलों में 21 तस्करों को दबोचा, जिनसे एमडीएमए और कोकीन बरामद हुई। रेवाड़ी यूनिट ने 8 मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले कैप्सूल और सिरप बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ब्यूरो ने 31 जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए। संवाद