फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगी जिले की 5 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। इटावा में बीते दिन शुरू हुई सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले की 5 खिलाड़ियां खेलती हुई नजर आएंगी। इनमें कुमकुम, कृतिका, कनिष्का यादव, प्रिया और गौरी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अंडर-17 और 19 के बालिका वर्ग में भाग लेंगी। बता दें कि बालक वर्ग से किसी खिलाड़ी के शामिल होने की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

अंडर-19 में कृतिका माइनस 42 किलोग्राम भारवर्ग में शामिल होंगी। वहीं कुमकुम माइनस 45 किग्रा में दो-दो हाथ करती नजर आएंगी। अंडर-17 में प्रिया माइनस 49 किग्रा भारवर्ग में उतरेंगी। गौरी माइनस 52 भारवर्ग में शामिल होंगी और कनिष्का माइनस 55 में खेलती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच पूनम बघेल और आनंद त्यागी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने बीते दिन इटावा पहुंचकर आधिकारिक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। उन्होंने बताया कि 3 से 7 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में कुछ खिलाड़ी बृहस्पतिवार को इंडोर स्टेडियम में पहले मुकाबले के लिए उतरेंगे। अन्य सभी खिलाड़ी अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार को करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें