संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के 5 नए मामलों की पुष्टि की है। अब शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 129 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को सेक्टर- 65, 85, 37, 17 और ग्रीन फील्ड में कोरोना संक्रमित पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 41 रह गई। जिले में अब तक 88 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं बृहस्पतिवार को 67 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें से 5 कोरोना संक्रमित पाए गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी नए संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।