फरीदाबाद। शहर में मंगलवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को चार्म वुड विलेज, अशोका एंक्लेव, सेक्टर- 9, 11 और 37 में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। जांच कराने पर सभी कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी को घर पर रहकर आइसोलेट होने के निर्देश दिए हैं। संवाद