पिनंगवा । थाना क्षेत्र के गांव खानपुर घाटी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच गोवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। हालांकि मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार होने में सफल रहे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंश को बांधकर उन्हें गोकशी के लिए राजस्थान ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत गांव खानपुर घाटी स्थित एक घर पर छापा मारा। पुलिस को आते देख दो आरोपी दीवार फांदकर भाग निकले। इनकी पहचान अमजद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी खानपुर घाटी और असफाक पुत्र जहीर निवासी रनियाला पटाकपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान घर के कच्चे छप्पर में एक गाय, तीन बछिया और एक बछड़ा बंधे मिले। आंगन में खड़ी एक बाइक पर प्लास्टिक कट्टा और गोकशी से संबंधित सामान भी बरामद हुआ। संवाद