फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते के आरोप में 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ व सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार अलग-अलग मामलों की जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ व सेंट्रल की टीम ने इन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों को पुलिस टीमों ने जयपुर, जोधपुर एरिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में नौकरी की तैयारी करने जोधपुर गए राजस्थान बाडमेर निवासी दिनेश कुमार और जोधपुर निवासी रायचंद को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। दिनेश ने हितेश का खाता लेकर रायचंद को दिया था। रायचंद ने ये खाता आगे बेचा था। नौकरी के लिए कंपीटिशन एग्जाम की तैयारी करने गए दिनेश की मुलाकात वहां पर रायचंद से हुई थी। दोनों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मामले में बल्लभगढ़ निवासी व्यक्ति को प्रोडक्ट की कीमत बताने का काम देकर कमाई करने का झांसा देकर 3.72 लाख रुपये की ठगी हुई थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में राजस्थान हनुमानगढ़ निवासी 12वीं पास युवक विजय को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। ये जयपुर में कोचिंग लेता है। इसने यश का खाता खरीदकर आगे ठगों को बेचा था। आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। आईपीओ में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 2535322 रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने ये कार्रवाई की है।
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने यूपी महोबा निवासी ऋषि को गिरफ्तार किया है। आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता था और साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराता है। इसने वसीम का बैंक खाता ठगों को दिया था। खातों में आये रुपये भी निकलवाकर ठगों को देता था। आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। सेक्टर-62 निवासी व्यक्ति से परिचित बनकर 1.20 लाख रुपये की ठगी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इसे काबू किया है।
विज्ञापन

चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने राजस्थान जोधपुर निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। आरोपी जोधपुर में लकड़ी की फैक्टरी में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। इसने गुलाब राम का बैंक खाता लेकर ठगों को दिया था। आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। टेलीग्राम टास्क के तहत मुनाफे का झांसा देकर 1.47 लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपी को काबू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें